Header Ads

मुखिया प्रतिभा खोज का हुआ आयोजन..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ/रामगढ़ : रविवार को रामगढ़ प्रखंड के सिसौडा पंचायत संसाधन केंद्र के प्रांगण में मुखिया प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया. उक्त प्रतियोगिता सिसौड़ा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा कराया गया.उक्त आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों अधिक छात्रों ने भाग लिया.उक्त प्रतियोगिता में टॉप टेन बच्चों को सम्मानित किया गया.उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में कलम क्रांति फाउंडेशन की टीम शामिल रहा.वही टीम में रंभा यादव,जयप्रकाश गुप्ता,शशिकांत कुशवाहा,सुरेश प्रसाद शर्मा,शिवचंद,हीरा यादव व निर्मल कुशवाहा रहे. इस प्रतियोगिता में बच्चों को तैयारी करने के लिए जुनून भरा जाता है. उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हौसला दिया जाता है.आज के प्रतियोगिता में सिंगर प्रिया यादव को सोनाली कुमारी को सम्मानित की. वही सिसौड़ा मुखिया प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक संगठन एवं समाजसेवी मुखिया प्रतिभा खोज का सहयोग करने के लिए आगे आते है. तो भविष्य में क्षेत्र का विकास बहुत तेजी से होगा.

रिपोर्ट : अभिषेक राज व रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता 

No comments