गया पिंड दान करने आए उड़ीसा के पर्यटको के बस व ट्रक की जोरदार टक्कर,एक महिला की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: पर्यटक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक महिला की हुई मौत, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल। जिसमें 13 लोगों की हालत गंभीर सभी घायलों का कुदरा पीएचसी में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल किया गया रेफर, मामला कुदरा थाना क्षेत्र के पचहगंज एनएच दो की है।
जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि सभी पर्यटक उड़ीसा से गया के विष्णुपथ से पिंड दान करके काशी घूमने के लिए पर्यटक बस से करीब डेढ़ दर्जन लोग जा रहे थे तभी कुदरा पचहागंज के पास ओवर टेक करने के चक्कर में ट्रक और पर्यटक बस की जोरदार टक्कर हो गया जिसके बाद बस में सावर सभी 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गया,
वहीं सूचना पर पहुंची एनएचआई कर्मी और स्थानीय पुलिस के मदद से सभी घायलों को कुदरा पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया और मृतक महिला के शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया गया है, वहीं कुदरा पीएचसी में इलाज के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां चिकित्सक द्वारा सभी घायलों का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment