विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत,जांच में जुटी पुलिस..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ:कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के लवेदाहा गांव मे संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई।मौत के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के लवेदहा गांव निवासी सोनू यादव के पत्नी विद्वंती देवी बताई जाती है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मौत की खबर सुनते हैं मृतका के मायके वाले मृतका के गांव लबेदहा पहुंचे।पहुंचने के बाद मृतका के पिता के द्वारा स्थानीय थाने को घटना की सूचना दी गई।सूचना के बाद थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले आए।जहां रेफरल अस्पताल के डाक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के लवेदहा गांव में एक विवाहिता की मौत हुई है। मृतक महिला लवेदहा गांव निवासी सोनू यादव के पत्नी विधवन्ती देवी है। शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। वही मायके वाले के द्वारा अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।अगर आवेदन मिलती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी।
रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment