आरबीएस पब्लिक स्कूल के प्रागंण में दो दिवसीय स्टेट लेवल अंडर 19 गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : शुक्रवार को आरबीएस पब्लिक स्कूल कुल्हङियां कर्मनाशा कैमूर के ग्राउंड पर सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली द्वारा कराई जा रही दो दिवसीय स्टेट लेवल गर्ल्स वॉलीबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा ने किया. उद्घाटन मैच डीपीएस बोकारो बनाम रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल पटना के बीच खेला गया. जिसमें डीपीएस स्कूल की टीम ने 2- 0 से मैच जीत लिया. दूसरे सेट का मैच आरबीएस पब्लिक स्कूल कुल्हड़िया कैमूर बनाम आरकेएस विद्या मंदिर धनबाद के बीच खेला गया. जिसमें आरबीएस पब्लिक स्कूल कुल्हङिया की टीम ने 2-0 से मैच जीत लिया. विद्यालय के डायरेक्टर कुमार गौरव ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिन का डे नाइट का होगा. प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मैच खेला जाएगा प्रतियोगिता शुरू होने से पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा, विशिष्ट अतिथि अक्षय पांडे , सहित मानव भारती स्कूल चांद के डायरेक्टर विकास पांडे तथा सेंट थॉमस स्कूल मोहनिया के अमर अग्रवाल को विद्यालय के संस्थापक ओमप्रकाश सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान चेयरपर्सन चंपा देवी, प्रिंसिपल हूमा जैदी वाइस प्रिंसिपल सहित शिक्षक व काफी संख्या मे विद्यालय के छात्र मौजूद थे.
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment