Header Ads

ई- रिक्शा व मैजिक की टक्कर में मजदूर की मौत..

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव के समीप शुक्रवार को ई रिक्शा और टाटा मैजिक की टक्कर में एक मजदूर की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा माझी के पुत्र दीपू कुमार बताया गया है।जानकारी के अनुसार दीपू कुमार रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवहलिया में एक एट भट्टे पर काम करता था जो शुक्रवार को वे परिवार के साथ ई रिक्शा से मोहनिया आ रहा था भरकर गांव के पास पहुंचा तभी टाटा मैजिक और ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई टक्कर होते ही ई रिक्शा पलट गया जिसमें दीपू कुमार ई रिक्शा के नीचे दब गया जिसे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई उसे पुष्टि के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments