Header Ads

ऑटो व बाइक में जोरदार टक्कर,महिला समेत चार घायल,एक रेफर..

कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: थाना क्षेत्र के नोनार  गांव के समीप ऑटो व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।घटना में एक महिला समेत चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। ग्रामीणों के द्वारा घटना में घायलों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां की सभी घायलों को प्राथमिक की उपचार किया गया।उपचार के बाद एक युवक की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल में बाइक सवार थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी बिहारी साह के पुत्र 23 वर्षीय विशाल कुमार,जबकि ऑटो में सवार मोहनिया थाना क्षेत्र के कत्रकाल गांव निवासी संजय शाह की पत्नी मीना देवी व सामौता गांव निवासी टेकरी साह बताए जाते हैं। जबकि एक युवक का इलाज निजी क्लीनिक में जारी है। जानकारी के मुताबिक, ऑटो चालक आठडीह से सवारी लेकर रामगढ़ बाजार की तरफ निकला था।जबकि रामगढ़ बाजार की तरफ से युवक अपनी मोटरसाइकिल लेकर अपने गांव नोनार जा रहा था। तेज रफ्तार से जा रहे हैं मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर उक्त स्थल पर ऑटो में टकरा गया। घटना के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर चार्ट में पलट गया। चार्ट में पलटने से ऑटो में सवार महिला समेत दो घायल हो गए। जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक में से एक युवक का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। जबकि दूसरा विशाल कुमार का स्थिति नाजुक देखते हुए रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।


रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

No comments