Header Ads

वॉलीबॉल टुर्नामेंट का हुआ भव्य समापन,आरकेएस विद्या मंदिर धनबाद बना चैपियन

कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती:  सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली द्वारा दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के आरबीएस पब्लिक स्कूल कुल्हड़िया में आयोजित दो दिवसीय स्टेट लेवल अंडर 19 गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। फाइनल मैच आरकेएस विद्या मंदिर धनबाद की टीम ने आरबीएस पब्लिक स्कूल कुल्हड़िया को हरा कर विजेता बनी।अंत में विजेता एवं उपविजेता सभी खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन पर जिला अधिकारी सावन कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जहां खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया गया।वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल पटना,देहली पब्लिक स्कूल बोकारो,अग्रसेन डीएबी स्कूल हजारीबाग, आरकेएस विद्या मंदिर धनबाद,तथा आरबीएस पब्लिक स्कूल कुल्हड़िया कैमूर सहित पांच स्कूल की टीमों ने भाग लिया था। जिसमें अच्छे प्रदर्शन कर कुल्हड़िया एवं धनबाद की टीम फाइनल में जगह बनाई फाइनल मैच आरकेएस विद्या मंदिर स्कूल धनबाद की टीम ने आरबीएस स्कूल कुल्हड़िया के टीम को हराकर अपने नाम कर लिया बता दे कि फाइनल मैच पांच सेट का खेला गया जिसमें तीनों से लगातार धनबाद की टीम विजय हासिल की।फाइनल मैच आरकेएस विद्या मंदिर स्कूल धनबाद की टीम ने आरबीएस स्कूल कुल्हड़िया के बीच शुरू हो गया दोनों टीम में काफी जोश के साथ ग्राउंड पर अपने कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया पहले सेट का मैच आरकेएस ने 25-18 दूसरे सेट का मैच 27- 25 एवं तीसरे सेट का मैच 26 -24 प्वाइंट लाकर लगातार तीनों सेट का मैच जीत कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. मैच समाप्ति के बाद आयोजक आरबीएस पब्लिक स्कूल के चेयरपर्सन चंपा देवी ,संस्थापक ओम प्रकाश सिंह ,डायरेक्टर कुमार गौरव तथा प्रिंसिपल हुमा जैदी के द्वारा विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया ।फाइनल मैच शुरू होने से पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सावन कुमार को विद्यालय के संस्थापक ओमप्रकाश सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया इस दौरान जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि बिहार सरकार खेल में अच्छा प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों को सरकारी नौकरी दी जा रही है छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रुचि रखकर अपना भविष्य सवार सकते हैं।

रिपोर्ट : मुबारक अली 

No comments