Header Ads

ओएचई लाइन टूटने से अजमेर सियालदह एक्सप्रेस 3 घंटे रही खड़ी

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के पीडीडीयू गया रेलखंड पर भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के निकट रविवार की सुबह अप रेलवे लाइन पर ओवर हेड इलेक्ट्रिक ओएचई लाइन टूटने टूट गया जिसके कारण करीब तीन घंटे अजमेर सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रह गई।जिसकी जानकारी होते ही रेलवे के आला अधिकारी के साथ कर्मी मौके पर पहुंचे मरम्मत करने मे जुट गए हालांकि रिवर्सिबल लाइन से अप लाइन की गाड़ियां गुजर रही थी। अजमेर सियालदह एक्सप्रेस के पौने तीन घंटे तक खड़ा रहने से ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा सुबह 6:00 बजे से पौने नौ बजे तक ट्रेन रूकी रही। मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया है।

रिपोर्ट : मुबारक अली 

No comments