Header Ads

जिले के टॉप 10 में शामिल कुख्यात अपराधी गिरफ्तार..

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : जिले के टॉप टेन सूची में शामिल कुख्यात एक अपराधी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अपराधी विनोद मुसहर पिता-स्व०गिरजा मुसहर,ग्राम-नसेज,थाना-कुदरा, जिला कैमूर का निवासी है।मिली जानकारी के अनुसार कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला के टॉप 10 अपराधियों में शामिल तथा पूर्व में सासाराम क्षेत्र से लूट कांड डकैती मामले में विनोद मुसहर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कैमूर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसमें थानाध्यक्ष कुदरा एवं जिला सूचना इकाई (डी०आई०यु०)भभुआ शामिल किया गया। विशेष टीम द्वारा स्थायी वारंटी विनोद मुसहर की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी किया जा रहा था,परन्तु ये विगत सात वर्षों से फरार चल रहा था.विशेष टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि विनोद मुसहर अपने गाँव नसेज में आया हुआ है। विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये तकनीकी सहयोग से ग्राम नसेज स्थित उसके घर की घेराबंदी कर छापेमारी करते हुये विनोद मुसहर को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इसके विरूद्ध न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश सासाराम वर्ष 2016 में स्थायी वारंट निर्गत किया गया था। तब से अभियुक्त फरार चल रहा था। इस सामान में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल विनोद मुसहर को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्ट : मुबारक अली 





No comments