Header Ads

स्कार्पियो और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार दंपती पुत्र घायल..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले मे पटना मोहनिया पथ पर यादव मोड़ के समीप मंगलवार को बाइक और स्कार्पियो की टक्कर में बाइक सवार दंपती व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में रोहतास जिले के करगहर थाना अंतर्गत समहुता गांव निवासी शशिकांत सिंह व उनकी पत्नी अंकिता देवी पुत्र अंकुश कुमार बताए जा रहे है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक से शशिकांत सिंह अपने पत्नी एवं बेटे को लेकर गांव से मोहनिया थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव जा रहे थे।अभी वे पटना मोहनिया पथ पर यादव मोड़ के टर्निग पर पहुचे ही थे कि अचानक स्कार्पियो में आमने सामने टक्कर हो गई।हादसे मे बाइक सवार दंपति व पुत्र घायल हो गये।घटना के बाद आसपास के लोगो की भीड़ मौके पर जुट गई।स्थानीय लोगो के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।जहां अस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के दौरान शशिकांत सिंह की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भभुआ रेफर कर दिया।वही घायल पत्नी और पुत्र का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सको की देखरेख में चल रहा है।

रिपोर्ट : मुबारक अली 

No comments