Header Ads

उत्पाद विभाग की टीम ने कार से 638 लीटर शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: भभुआ- मोहनियां पथ पर अवारी गांव के पास उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को एक कार से 638 लीटर शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार धंधेबाज बेगूसराय थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड 31 निवासी दीपू कुमार बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक कार से भारी मात्रा में युपी से शराब लेकर धंधेबाज कैमूर आ रहा है।सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की पुलिस सक्रिय हो गई उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर उत्पाद विभाग की पुलिस ने आवारी गांव के पास पहुचकर जांच पड़ताल शुरू की जांच के क्रम मे उत्पाद पुलिस ने एक कार से 638 लीटर शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। जहां उत्पादन अधिनियम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की आवश्यक कारवाई करने में जुट गई है।


मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments