Header Ads

कैमूर:ड्रोन कैमरों की सहायता से शराब तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, जंगल में चला सर्च अभियान..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर गुरुवार को लोहरा थाना अंतर्गत कधार खुर्द जंगल में स्थानीय पुलिस,उत्पाद विभाग, डॉग स्क्वायड की टीम ने ड्रोन कैमरा की सहायता से संयुक्त रूप से छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थलों से करीब एक हजार किलो जावा महुआ बरामद किया गया जिसे वहीं दुर्गावती नदी में विनष्ट कर दिया गया।इस संबंध में लोहरा थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कधार खुर्द के जंगल में एक्साइज,डॉग स्क्वायड  की टीम तथा थाने की पुलिस के साथ ड्रोन कैमरा के सपोर्ट से शराब के विरुद्ध स्पेशल जॉइंट रेड किया गया जिसमें 1000 किलो जावा महुआ जप्त किया जिसे दुर्गावती नदी मे नष्ट कर दिया गया।उन्होंने बताया कि जंगल में शराब के विरुद्ध यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

रिपोर्ट : मुबारक अली 

No comments