Header Ads

रसोइयां संघ ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना..

कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन पर बुधवार के राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया फ्रंट के तत्वाधान में प्रखंड की सभी रसोईयां ने अपनी वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन दिया।बता दें की धरना प्रदर्शन के दौरान सभी रसोइयां अपनी एकजुटता का परिचय दिखाते हुए बिहार सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी रसोईया ने बताया कि दो नवंबर से हम लोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर हैं। 7 एवं 8 तारीख को पटना गर्दनीबाग में भुखमरी मिटाओं अधिकार दिलाओ रैली व महा धरना का आयोजन होना है जिसमें हम सभी रसोईयां भाग लेंगे।रसोईया संघ की प्रखंड अध्यक्ष लाखी कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोगों का वेतनमान 1650 रुपया है जो कि इससे घर का खर्च नहीं चल पाता है। वर्ष में पूरे 12 महीने काम करते हैं लेकिन 10 महीने का सरकार पैसा देती है जो कि वह भी समय पर नहीं मिलता है। सरकार से हमारी मांगे हैं कि हम लोगों को कम से कम दस हजार रुपए वेतनमान मिले। ताकि घर का खर्च चल सके। मौके पर रसोईयां में पिंकी देवी, कलबासी देवी, शिव पति देवी, रीता कुमारी , शिवकुमारी, छागुरी देवी गुड़िया कुंवर सहित अन्य रसोईया उपस्थिति रही।

रिपोर्ट : मुबारक अली 

No comments