Header Ads

डीसीएम ट्रक से 449 कार्टून शराब बरामद,रुई की आड़ में यूपी से भेजी जा रही थी बिहार..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर बुधवार को जिले के मोहनिया समेकित चेक पोस्ट पर एएलटीएफ एवं पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक से 449 कार्टून शराब बरामद किया है।तथा पुलिस ने डीसीएम ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार डीसीएम ट्रक का चालक पंजाब के बुंदेलसार जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगपुर बसौति गांव निवासी ओमवीर सिंह बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम एवं मोहनिया थाने की पुलिस थाना क्षेत्र के समेकित चेक पोस्ट पर संयुक्त रूप से यूपी से आने वाले वाहनों की वाहन चेकिंग अभियान चल रही थी। इसी क्रम में यूपी 13 सिटी 1568 नंबर की एक डीसीएम ट्रक को आते देखा उसे रुकवा कर तलाशी ली तो इंपिरियल ब्लू ब्रांड के कुल 449 पेटी यानी 4005 लीटर शराब बरामद हुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया इस संबंध में थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक डीसीएम ट्रक से 449 पेटी इंपिरियल ब्लू ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई है। ट्रक चालक पर संबंधित मामले में प्राथमिक की दर्ज कर अग्रीम कारवाई की जा रही है।

रिपोर्ट : मुबारक अली 

No comments