Header Ads

सीमेंट व्यवसायी को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली,गंभीर रुप से घायल,रेफर..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले में भभुआ शहर के भूपेश गुप्त कॉलेज के समीप गुरुवार की देर शाम बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने आरुही इंटरप्राइजेज के संचालक राजेश कुमार को गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये तत्काल उन्हें घायल स्थिति में सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में बनारस रेफर कर दिया गया है.गोली लगने से घायल व्यवसायी आरुही इंटरप्राइजेज के संचालक राजेश कुमार ग्राम डिहरा थाना भभुआ जिला कैमूर के निवासी बताए गए हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार डीहरा गांव निवासी राजेश कुमार भभुआ में भूपेश गुप्त कॉलेज के पास आरूही इंटरप्राइजेज के नाम से सीमेंट छड़ की दुकान खोले हुए हैं गुरुवार की शाम को आठ बजे के करीब जब वह दुकान चला रहे थे तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी उनकी दुकान पर पहुंचे और राजेश को गोली मार कर फरार हो गये. राजेश ने अपने हाथ से गोली रोकने का प्रयास किया गोली उनके हाथ और सीने में लगी है वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं तत्काल उन्हें जब सदर अस्पताल लाया गया, तो उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उन्हें बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया है अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है इधर घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं पुलिस ने इस मामले में जख्मी राजेश कुमार के फर्दबयान बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है.

रिपोर्ट : मुबारक अली 

No comments