चोरों ने आभूषण दुकान का शटर तोड़कर किया चोरी का प्रयास,सीसीटीवी कैमरें मे कैंद हुई घटना..
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : शुक्रवार की रात दुर्गावती बाजार में एक आभूषण दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया . लेकिन खटखट की आवाज सुन कर बाजार वासियो के शोरगुल करने पर चोर वहां से भाग खड़े हुए.हालांकि सीसीटीवी में कैद हो गए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार जीटी रोड के उतरी तरफ दुर्गावती बाजार में अजय पाल की आभूषण की दुकान है.हर रोज की तरह शुक्रवार की रात्रि भी अजय पाल दुकान बंद कर अपने बगल के कमरे मे जाकर सो गए. इसी बीच देर रात चोरों ने उनकी दुकान की एक तरफ के शटर को उखाड़ कर दुकान के अंदर घूस गए और दुकान के अंदर रखें अलमारी को खोलने की कोशिश की लेकिन अलमारी खुल नहीं पाया. दुकान का शटर तोङते समय खट खट की आवाज़ सुनकर बगल के कमरे मे सोए लोगों की नींद खुल गयी.लोग शोर गुल करने लगे.शोर गुल की आवाज सुनकर चोर भाग निकले जिससे चोरी होने से बच गया दुकानदार द्वारा घटना की सूचना दुर्गावती पुलिस को दी गई सुचना मिलने पर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच कर तहकीकात मे जुट गयी.हालांकि वहां पर बगल मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे चोर कैद हो गए है.इस मामले में दुकानदार अजय पाल द्वारा दुर्गावती थाने में आवेदन दी गई है आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment