सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के कलानी चंदेश पथ स्थित छलका के समीप दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. बाइक पर सवार एक आईएमसी के अध्यक्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक के पहचान सूबे के वैशाली जिले निवासी नारी कला गांव निवासी जम्मू दास के 45 वर्षीय पुत्र शिव शंकर कुमार दास बताए जाते हैं. घटना की सूचना पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. उक्त मामले में जानकारी देते हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कलानी के समीप एक बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए कैमूर से अभिषेक राज के साथ रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment