Header Ads

पूर्व विधायक दिवंगत का मनाया गया छठवां पुण्यतिथि, सर्वदलीय पार्टी के लोगों सहित सैंकड़ों लोग ने दिया श्रद्धांजलि..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: शहर के लिच्छ्वी भवन में मनाया गया भभुआ के पूर्व विधायक दिवंगत सवर्गीय शशिभूषण पांडेय का छठवां पुण्यतिथि, जहां सैंकड़ों की संख्या में जिला के कोने कोने से पहुंचकर लोगों ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दीया है,वहीं भाकपा के मंगल पांडेय सहित सर्वदलीय लोग भी हुए श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल.

जिसपर जानकारी देते हुए सवर्गिय शशिभूषण पांडेय उर्फ मंटू पांडेय की पत्नि भभुआ के पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय ने कहा कि, जो भी विकास का सपना मेरे दिवंगत पति ने अपने भभुआ विधनसभा के लोगों और क्षेत्र और पार्टी के लिए देखा था उन सपनों को मैं पुरा करके दिखाऊंगी. इसके साथ ही आने वाले समय में मेरे पार्टी के लोगों को या विधनसभा क्षेत्र के किसी भी लोगों को मेरी किसी बात से चोट ना पहुंचे इसका भी मैं सदैव खयाल रखूंगी, और जहां तक मुझसे बन सकता है मैं उनके कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी.

वहीं श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भाकपा के दिग्गज नेता मंगल पांडेय ने भी उनके तैल्य चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सभा का उद्घाटन किया है जहां सर्वदलीय पार्टी के लोग मौजूद थे .वहीं मंगल पांडेय ने कहा कि दिवंगत शशिभुषण पांडेय कैमूर और पुरे सहाबाद जिला के एक दिग्गज नेता थे और सभी के लिए अपने आप को समर्पित करते थे जोकि उन्होंने अपने कार्यकाल में भाजपा के विधायक रहकर कई ऐसे कार्य किए हैं जो काफिले तारीफ है .

लेकीन आज वो हम लोगों के बिच रही रहें. ये उनका कार्यकाल का प्यार ही है जो आज उनके श्रद्धांजलि सभा में जिला के कोने कोने से लोग पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया है. इसके अलावा सभी पार्टी के सर्वदलीय लोगो ने भी सार्द्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा के शान्ति के लिए प्रार्थना किए हैं.इसको लेकर मैं कहना चाहूंगा कि जो भी सपना उन्होंने अपने विधनसभा क्षेत्र के लोगों के लिए देखा था उनके सपनों को पुरा करने के लिए हम सभी लोग और पार्टी के लोग पुरा करने का काम करेंगे ताकि संवर्ग से देख रहा उनकी आत्मा को शान्ती प्रदान हो सके।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments