Header Ads

रजत पदक विजेता आशुतोष सिंह को एमएलसी एवं पूर्व विधायक ने किया सम्मानित..

कैमूर टॉप न्यूज़ भभुआ:जिले के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी अरुण सिंह के बेटा आशुतोष सिंह ने बांग्लादेश के राजधानी ढाका में साउथ एशियन शैंबो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर उनके गांव खजुरा मे आवास पर बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।बता दे की 1 से 4 नवंबर को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एशियन सेकंड एशियाई शैंबो चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था.जिसमें कई देश के खिलाड़ियों ने भाग लिया था इसमे कैमूर के लाल आशुतोष सिंह ने अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर सिल्वर मेडल जीते थे।सिल्वर मेडल जीतकर आशुतोष सिंह ने देश सहित राज्य व अपने जिला कैमूर का नाम रोशन किया है। जिसकी जानकारी होते ही एमएलसी संतोष कुमार सिंह,रामगढ़ के पूर्व विधायक अशोक सिंह,भभुआ के पूर्व विधायक रिंकी पांडे, मोहनिया के पूर्व विधायक निरंजन राम सहित भाजपा के कई पदाधिकारियों ने रविवार की देर शाम उनके निवास पर पहुंचकर आशुतोष सिंह को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित कर बधाई दी और उनके के उज्जवल भविष्य की कामना की.मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल,प्रमोद मिश्रा,विपिन केवट,पथिक तिवारी,विकास सिंह उर्फ सोनु पांडे,गुड्डू सिंह,सैलेंद्र गुप्ता,संजय सिंह,मनोज सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट : मुबारक अली 

No comments