धवपोखर गांव में मृतक के घर पहुंच मंत्री,सांसद,एमएलसी ने परिजनों को दी सांत्वना..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत धवपोखर गांव निवासी शिक्षक सुशील कुमार के घर गुरुवार को मातमपुर्सी में मंत्री मुरारी प्रसाद, सांसद छेदी पासवान एमएलसी संतोष सिंह पुर्व विधायक समेत कई लोग पहुंचे। इस दौरान सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बढ़ाया और हर संभव मदद, का आश्वासन दिया।बता दे की तीन दिन पहले धवपोखर गांव में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई थी। जिसमें धवपोखर निवासी शिक्षक सुशील कुमार के तीन पुत्रियां की मौत हो गया था। वही उनके भाई अमरेंद्र कुमार की एक बेटी अपुर्वा सोनी और उनके भागिना अमन कुमार कुल पांच बच्चों का तालाब में डूबने के कारण मौत हो गया था। घटना को लेकर गुरुवार को धवपोखर गांव में मृतक के घर बिहार सरकार के पंचायती राज्य मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, सांसद छेदी पासवान,एमएलसी सन्तोष सिंह पूर्व विधायक रिकी रानी पांडेय,अशोक सिंह,बृजकिशोर बिन्द,जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित कई लोग पहुंचे थे।मृतक के परिजनों को ढाढस बढ़ाया हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
Riport By Mubarak Ali

Post a Comment