Header Ads

जीटी रोड के किनारे खड़े डंफर में कंटेनर ने मारी टक्कर,उड़े परखच्चे..

कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : बुधवार की अहले सुबह जीटी रोड के किनारे खड़े डंपर में दुर्गावती थाना क्षेत्र के चिपली गांव के समीप एक कंटेनर टकरा गया. घटना में कंटेनर के चालक एवं खलासी घायल हो गए. कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर यूपी से मोहनिया के तरफ जा रहा था. जैसे ही कंटेनर दुर्गावती थाना क्षेत्र के चिपली के समीप पहुंचा अनियंत्रित होकर पहले से सड़क किनारे खड़े एक डंपर में टकरा गया. घटना में कंटेनर का चालक व खलासी घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एवं एनएचआई विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कंटेनर में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाल कर इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट : मुबारक अली 

No comments