कार व बाइक की टक्कर में पिता की मौत,पुत्र घायल..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: बुधवार को मोहनिया थाना क्षेत्र के शुक्ल पिपरा गांव के समीप एनएच 30 पर कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गया इस हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गया।जबकि पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया.आनन-फानन मे घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया जहा चिकित्सकों ने उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के नाराज ग्रामीणों ने मांगों को लेकर सड़क को जाम कर दिया।मृतक कटरा कला गांव निवासी राजेश्वर राम तथा घायल पुत्र रोशन कुमार बताया जाता हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment