बुझ गया घर का चिराग,सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: यूपी के सोनभद्र जिले में हुए सड़क हादसे में कैमूर के एक युवक की दर्दनाक मौके पर मौत हो गयी।इस घटना से परिजनों में मातम पसर गया युवक के शव गांव पहुचते ही चिख-पुकार मच गया।मृतक कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के इसिया गाँव निवासी लाल बहादुर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र धीरज पटेल बताए जाते हैं।घटना में इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ गया शनिवार को धीरज का शव पहुँचा गाँव सुचना मिलते ही गाँव पहुँचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लू पटेल मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य ने बताया की चैनपुर प्रखंड के इसिया गाँव के लाल बहादुर सिंह के पुत्र धीरज पटेल की यूपी के सोनभद्र जिला मे भीषण सडक दुर्घटना मे मौत हो गयी।धीरज खेती बारी के सीजन मे धान कटाई के लिए लेबर लेने गया था।सडक पर इनके कार से दूसरी वाहन से टककर हो गया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी शव रोबर्ट्सगंज से पोस्टमार्टम प्रक्रिया करा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौपा शव इसिया गाँव पहुचे ही कोहराम मच गया धीरज माँ बाप का इकलौता संतान था इनके चले जाने से परिवार मे कोई संतान नहीं बचा। घटना से मृतक के परिजनों में मातम पसर गया रो रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment