Header Ads

उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन,घाटों पर उमड़ी भीड़..

कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती :  जिले के सभी प्रखंडों में महापर्व छठ पुजा धुमधाम से मनाया गया.लोकआस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के आखिरी दिन सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न हो गया.छठव्रतियो ने घाट पर उगते सूर्य की पूजा की और प्रसाद खाकर 36 घंटे का उपवास तोड़ा.सूर्य देव की अराधना का सबसे बड़ा पर्व छठ प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाया गया.दुर्गावती नदी,कर्मनाशा नदी,महमूदगंज के पास स्थित पोखरा छज्जूपुर कर्मनाशा, बसावनपुर सरैया,खजुरा बाजार, चेहरिया बाजार,धनेछा कल्याणपुर,कुशहरियां,नुआव,मछनहटा सहित अन्य जगहों पर सूर्य उपासना का महापर्व छठ उत्साह के साथ मनाया गया.प्रखंड क्षेत्र के सभी नदी घाटों के अलावे तालाबों में भी छठ व्रतियों ने पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना किए.छठ डाला के महापर्व पर ब्रती महिलाओं ने रविवार की शाम आस्ताचल भगवान भाष्कर को निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने अर्ध्य दी. उसके बाद सुबह पोखरा तालाब एवं नदी घाटों पर पहुंचे।और पूरे विधिवत तरीके से उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। जिसके बाद चार दिवसीय छठ महापर्व पूरा हुआ।घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी छठ गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

रिपोर्ट : मुबारक अली 

No comments