Header Ads

स्वर्गीय विजय सिंह के श्राद्धकर्म में लल्लू पटेल ने गरीबों के बीच बांटे पांच सौ कंबल..

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : भभुआ भाग तीन के जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने अपने पिता स्वर्गीय विजय सिह की श्राद्धकर्म के आयोजन में रविवार की देर शाम शहर के एकता चौक के पास अपने निजी आवास पर गरीबों के बीच पांच सौ कंबल वितरित किया।स्वर्गीय विजय सिंह की पहली पुण्यतिथि रविवार को मना जिसमें हजारों लोग पहुंचे जही उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।वही अपने पिता के श्राद्धकर्म पर विकास सिंह ने दूर-दराज से उनके आवास पर पहुंचे गरीब व असहाय लोगों के बीच पांच सौ कंबल वितरित किया गया। विकास सिंह के हाथों कंबल मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे मौके पर मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में कहा स्वर्गीय विजय सिंह अमर रहे,अमर रहे के नारे भी लगाए।जिप सदस्य लल्लू पटेल ने अपने हाथों से 500 कंबल वितरित किया इस दौरान जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहा कि हमारे पिता जी हमेशा गरीबों की मदद करते रहे।पिता के प्रति सभी का सम्मान प्यार है।उन्होंने कहा कि जनता के हर सुख दुख में हमेशा साथ रहूंगा।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments