सीएम नीतीश कुमार के विवादित बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के चादनी चौक के पास किया पुतला दहन..
कैमूर टॉप न्यूज़,मोहनिया : शहर के चांदनी चौक के पास बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध में जमकर नारेबाजी की। यह पुतला दहन भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष जागृति सिंह के नेतृत्व में किया गयाl। इस दौरान महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष जागृति सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री होकर इस तरह के महिलाओं के लिए अपमानजनक बातें कर रहे है।ऐसे मे उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए उन्होंने कहा विधानसभा एक पवित्र जगह होता है वहां पर इस तरह का भाषा प्रयोग नहीं करना चाहिए उन्होंने महिलाओं को इस तरह अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर सभी महिलाओं की प्रतिष्ठा का के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।दरअसल विधानसभा सत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए राज्य विधानसभा में एक ज्वलंत विवरण रखा था। उन्होंने कहा था कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संभोग के दौरान रोक सकती है।सीएम ने देहाती अंदाज में कहा, पति के कृत्यों के कारण अधिक बच्चे पैदा हुए। हालांकि, शिक्षित महिला जानती है कि उसे कैसे रोकना है, यही कारण है कि (जन्मों के) संख्या में कमी आ रही है। हालांकि सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में महिलाओं पर दिए अपने बयान पर माफी मांगी है उनकी टिप्पणी पर छिड़े हंगामा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को बात गलत लगी तो माफी मांगता हूं।लेकिन मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर बुधवार को मोहनिया शहर के चादनी चौक के पास भाजपा कार्यकार्ताओं ने सीएम का पुतला दहन किया।मौके पर पूर्व विधायक निरंजन राम, भाजपा प्रवक्ता दीनानाथ सिंह विनोद सिंह चंदन तिवारी गीता देवी के साथ कई लोग मौजूद रहे l
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment