अपहरण का स्वांग रचने वाले तथाकथित अपहृत गाजा के निकले व्यवसायी,चार किलो गांजा संग यूपी-बिहार के पांच गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ: कैमूर पुलिस को सात नवंबर को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक स्कॉर्पियो से कुछ अपराधी किसी व्यक्ति का अपरहण कर ले जा रहे
अधौरा के जमुनीनार के पास ग्रामीण के द्वारा रोका गया तो उक्त स्कॉर्पियो को छोड़कर उसमें सवार सभी लोग फरार हो गए जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची मामले की तहकीकात में जुट गई। तभी तीन लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा अपराहण कर लिया गया था।पुलिस ने तीनों से पूछताछ की लेकिन संतोष जनक जवाब नहीं दे पा रहे थे इस मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता पूर्वक लिया जब पुलिस ने उनसे कड़ाई से पेश आई तो वास्तविक राज उगल दिया। अपहरण का स्वांग रचने वाले तथाकथित अपहृत गाजा के व्यवसायी निकले। उसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर यूपी व बिहार के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया तथा पुलिस ने 4 किलो गाजा सहित एक स्कार्पियो जब्त किया।गिरफ्तार गांजा तस्करों में यूपी के आंबेडकर नगर जिला के मालीपुर थाना क्षेत्र के देवराहा हुसैनपुर निवासी सोनू उर्फ सोनू गौतम, बुद्धि राम, बीबीपुर भुसौली के रमेश कुमार गौतम, कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बघैला निवासी बलवंत यादव व उसका सहोदर भाई भगवान सिंह यादव शामिल हैं।हालांकि जब कैमूर पुलिस ने अधौरा के जमुनीनार जंगल से सात नवंबर को कथित तीन अपहृत को बरामद किया तो उन्होंने पुलिस को अपने अपहरण की झूठी कहानी सुना झांसा दे दिया। लेकिन, पुलिस ने जब उनसे कड़ाई से पेश आई तो राज उगल दिया।पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि चार किलो गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment