दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक ही गाँव के दो युवकों की मौत,अवखरा-सिकंदरपुर पथ पर हुआ हादसा..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले चैनपुर थाना क्षेत्र के अवखरा सिकंदरपुर पथ पर पुरुषोत्तमपुर गांव के समीप शनिवार की संध्या दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी।हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौके पर मौत हो गई तथा दोनों बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।इस घटना से सिकंदर पुर गांव मे मातम पसर गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। दोनों मृतक चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी शंकर शर्मा के पुत्र सुधु शर्मा व मुन्ना शाह के पुत्र सुहैब शाह बताये जाते है।मीली जानकारी के अनुसार सुहैब शाह शुक्रवार की शाम भभुआ से अपने घर लौट रहा था इसी दौरान सूधु शर्मा बाइक से अपने किसी कार्य से जा रहा था अवखरा सिकंदरपुर पथ पर पुरुषोत्तमपुर गांव के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गया।इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की मौके पर भारी भीड़ जुट गई जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।वहीं पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। इधर घटना से मृतको के परिजनों में कोहराम मच गया पुरे गांव में मातम छा गया परिजनों का रो रो का बुरा हाल है।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment