Header Ads

61 मोबाइल को कैमूर पुलिस ने मोबाइल मालिको के बीच किया वितरण..

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ: मुस्कान योजना के तहत कैमूर पुलिस ने 61 खोया हुआ मोबाईल को बरामद कर मोबाइल के सही मालिकों के बिच वितरण किया है.कैमूर को पब्लिक बोली धन्यवाद कैमूर पुलिस।
बिहार पुलिस की मुस्कान योजना के तहत कैमूर में बांटी गई 61 मोबाईल यह ऐसे मोबाईल है जो कहि खो गया या पॉकेट मार लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने भभुआ पुलिस लाइन में थानाध्यक्ष के द्वारा मोबाईल यूजरों को वितरण किया गया,खोई हुई मोबाईल पा कर यूजरों में काफी खुशी देखी गई,कैमूर के पब्लिक बोली धन्यवाद कैमूर पुलिस बुजुर्ग शिव मूरत तिवारी बताते है कि मेरा लड़का मोहनिया रेलवे स्टेशन गया था टिकट लेने के दौरान किसी ने पॉकेट मार ली थाने में सनहा दिया गया था पाँच माह बाद मोबाईल पाकर खुश हूं.

 छात्रा स्मृति कुमारी बताती है की भभुआ पटेल कॉलेज मेला देखने गई थी गन सूट के दौरान मोबाईल मिस हो गया था दो माह बाद पुलिस खोया हुआ मोबाईल बरामद किया काफी खुशी है,गायक संस्कार शेखर का कहना है कि भभुआ मार्केट करने के दौरान मोबाईल खो गया था आज छह माह बाद मोबाईल पाकर खुश हूं।

कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि मुस्कान योजना के तहत खोई हुई 61 मोबाइल को बरामद कर उनके यूजरों को दिया गया,मोबाईल पाकर लोग काफी खुशी है वही दो चौकीदारों को भी पुरस्कृत किया गया जो जिले के टॉप टेन अपराधियों को पकड़वाने में मदद किया,आज कैमूर के जनता मुस्कान योजना के साथ कैमूर पुलिस को धन्यवाद दिया कि खोई हुई मोबाईल बरामद कर उसे वापस किया गया।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments