तेज रफ्तार : वाहन के धक्के से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहा की मवेशी के लिए घास लेकर जा रहे हैं युवक को तेज अनियंत्रित वाहन ने मारी जोरदार टक्कर मार दिया. घटना के बाद युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मामला भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर पटिया के पास की है. घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है.
मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर बिंद नगर निवासी बचाऊ बिंद का 35 वर्षीय पुत्र बड़ू बिंद बताया जाता है. मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि मृतक आज शाम को भभुआ अखलासपुर पाटिया से मवेशी के लिए घास काट कर घर मवेशी को चारा खिलाने के लिए जा रहा था. तभी अचानक पीछे से आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने उसे जोरदार टक्कर टक्कर मार दिया जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे सदर अस्पताल भभुआ इलाज के लिए लाया गया. जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई. जिसके बाद भभुआ एसडीपीओ को घटना की सूचना दीया इसके बाद पुलीस के द्वारा पहुच कर शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम कराया गया है.वहीं मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता करते हुए इस दुख की घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त करता हूं और परिवार के साथ मजबूती से खड़ा हूं.
इसके साथ ही सरकार से सड़क दुर्घटना में मिलने वाली राशि की मै मांग करता हूं तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाय,इस मौके पर बृजेश कुमार धर्मेंद्र कुमार भोलू यादव नंदकिशोर सिंह सरवन फजलुराइन दिलजान अंसारी शशि नोनिया संतोष राम विनय भास्कर शाहिद काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : भभुआ से विशाल कुमार




Post a Comment