ट्रेन के चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम..
ट्रेन के माध्यम से चना का साग लेकर गांव देहात में जाकर बेजती है.इसी दौरान साग बेचने के लिए कैमूर के कुदरा आई हुई थी.
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ: झारखंड के पलामू जिला से चना का साग बेचने कैमूर जिले के कुदरा आई एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई.घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है.घटना की जानकारी मृतका महिला के परिजनों को सूचना दिया गया.
मृतक महिला की पहचान झारखंड के पलामू जिला के नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जुरू गांव निवासी राजेश सिंह की 34 वर्षीय पत्नी मनिता देवी बताई जाती है. घटना के सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि यह गांव से ट्रेन के माध्यम से चना का साग लेकर गांव देहात में जाकर बेचती है.इसी दौरान साग बेचने के लिए कैमूर के कुदरा आई हुई थी. जहां रेलवे स्टेशन के पश्चिम साइड रेलवे ट्रैक को पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई.
इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को कुदरा के पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया. जहां से इलाज के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए महिला को भभुआ के अस्पताल में रेफर कर दिया. जहां सदर अस्पताल में पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.
इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मृतक महिला एक गरीब परिवार से थी जो कि अपने मां के साथ रहती थी पति है.जिस कारण अपने घर के भरण पोषण के लिए महिला गांव गांव जाकर साग बेचती थी. इसी क्रम में महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. जहां परिजनों ने सरकार से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग किया है.
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट




Post a Comment