Header Ads

तस्करी : गेट व इंजन में तहखाना बनाकर कर रहे थे तस्करी..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्यवाई गुप्त सूचना के अधार पर उत्पाद विभाग पुलीस ने मारुति वैन में छुपाकर ले जाया जा रहा शराब को चैनपुर के केवा नहर के पास से बरामद किया जप्त किया है, इसके साथ ही वाहन चालक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जहां गिरफ्तार शराब तस्कर अधौरा थाना क्षेत्र के जमुनिनार गांव निवासी शिव नारायण साह का पुत्र रविन्द्र कुमार बताया जाता है,

जिसपर जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के एएसआई ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाल रंग की मारूति में उत्तर प्रदेश से अंग्रेज़ी शराब छिपाकर ले जाया जा रहा है जिसके बाद उत्पाद विभाग की पुलीस के द्वारा जांच अभियान शुरू कर दिया गया,

वहीं चैनपुर के केवा के पास यूपी के तहत से आ रहा लाल वाहन को रोक कर उसकी तलाशी लिया गया तो मारुति के पिछले गेट में छिपाकर 8 pm टेट्रा पैक शराब रखा हुआ था जिसे पुलीस द्वारा जप्त करते हुए वाहन सहित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं जब शराब की गिनती किया गया तो 239 पिस शराब का पैकेट पाया गया है, जिसके बाद पुलीस आगे की करवाई में जुटी हुई है।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments