Header Ads

कैमूर में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत..

हादसों में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई.तीनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया.पहली घटना मोहनियां थाना क्षेत्र के मुठानी के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई. जबकि बाइक चला रहे उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया.मृतक महिला विद्यासागर सिंह की 55 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी शामिल है.
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ:
जिले में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई.तीनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया.पहली घटना मोहनियां थाना क्षेत्र के मुठानी के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई. जबकि बाइक चला रहे उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया.मृतक महिला विद्यासागर सिंह की 55 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी व घायल उनके बेटा पप्पू सिंह ग्राम जेवरी थाना दुर्गावती जिला कैमूर के निवासी बताए गए हैं.


प्राप्त जानकारी के अनुसार मां व बेटा दोनों एक बाइक से करगहर से जेवरी गांव लौट रहे थे वे अभी हाईवे पर मुठानी के समीप पहुंचे थे की अनियंत्रित एक ट्रक ने पीछे से बाइक मे टक्कर मार दिया.घटना में सरस्वती देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई और पुत्र पप्पू सिंह घायल हो गए.दुसरी घटना कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डंगरी नदी पुल के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई.मृतक की पहचान बभनगावा निवासी भोला राम के रूप मे की गई।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया रो रो का बुरा हाल है.तीसरी घटना मोहनियां थाना क्षेत्र के अमेठ गांव के आसपास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई.मृतक मोहनिया थाना क्षेत्र के कठेज गांव निवासी शौकत अली पिता बताए जाते हैं।जानकारी के अनुसार मृतक शौकत प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है जहा स्कूल से पढ़ाकर अपने घर के लिए लौट रहे थे,तभी अमेठ व कठेज गांव के बीच अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया.हादसे मे उनकी मौत हो गया.वहीं पुलिस ने तीनों शवों को भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है.

रिपोर्ट : मुबारक अली 



No comments