Header Ads

पटना में होने वाली महागठबंधन रैली की तैयारी को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओ..

पटना रैली मे जाने के लिए जन संवाद करने की योजना बनाई गई, एवं पटना रैली के लिए जन संवाद के माध्यम से एक सौ पचास गांव मे ग्रामीण के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया है वही माले के नेताओ ने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह की जोड़ी ने बिहार मे सत्ता हड़पने का काम किया है जिसे बिहार की जनता बर्दाश्त नही करेगी तथा महागठबंधन के नेतृत्व मे करारी शिकस्त दी जायेगी.

कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ:
भाकपा माले कैमूर जिला कमिटी की बैठक आज 22 फरवरी को जिला पार्टी कार्यालय पर संपन्न किया गया.इस बैठक की अध्यक्षता कामरेड के जिला सचिव विजय यादव ने किया एवं संचालन मोरधवज सिंह ने किया है.जहां बैठक मे पटना मे महागठबंधन की होने वाली रैली की तैयारी पर बात चीत किया गया है.

जिसमे पटना रैली मे जाने के लिए जन संवाद करने की योजना बनाई गई, एवं पटना रैली के लिए जन संवाद के माध्यम से एक सौ पचास गांव मे ग्रामीण के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया है वही माले के नेताओ ने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह की जोड़ी ने बिहार मे सत्ता हड़पने का काम किया है जिसे बिहार की जनता बर्दाश्त नही करेगी तथा महागठबंधन के नेतृत्व मे करारी शिकस्त दी जायेगी,

इसके साथ ही इस बात पर भी चर्चा किया गया है कि पटना में होने वाली महागठबंधन की रैली में लाखो की संख्या में लोगों का जन सैलाभ जायेगा और इस महागठबंधन रैली को हर तरह से सफल बनाया जायेगा, इसके साथ ही उन्होनें कैमूर की जनता से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में लोग महागठबंधन की रैली में पहुंचे और इस रैली को सफल बनाएं ताकि भाजपा की सरकार को इस देश से उखाड़ फेंका जाय।

भभुआ से संवाददाता विशाल कुमार की रिपोर्ट



No comments