सरस्वती पूजा के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मां सरस्वती के जयकारा से गूंज उठा गांव..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ: भभुआ प्रखंड के नाटी गांव मे सरस्वती पूजा के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन करने पहुंचे जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जहां ग्रामीणों ने किया उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत. जिला परिषद सदस्य ने बताया कि बुधवार की देर रात्रि भभुआ प्रखंड के नाटी गांव में आया हुआ हूं जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच का उद्घाटन किया है.वहीं गांव के जनता को संबोधित किया गया है जहां की मां सरस्वती की जयकारा से पुरा गांव गूंज उठा.
उन्हों ने कहा कि ग्रामीण अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं शिक्षा ओं शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा.इसके लिए आप भले ही दो रोटी खाईये लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित जरूर बनाएं अगर आपके बच्चे शिक्षित हो जाएंगे तो सामाजिक परिवर्तन निश्चित है.इस मौके पर पंचायत के सरपंच बलराम सिंह यादव पैक्स अध्यक्ष अरविंद तिवारी और बिस्किट तिवारी, पूर्व बीडीसी चुनमुन पासवान कमेटी के अध्यक्ष पप्पू जी सहित काफी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे.
भभुआ से संवाददाता विशाल कुमार की रिपोर्ट




Post a Comment