शहीदों को नमन, एकता का संकल्प- दुर्गावती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ..
अशोक सिंह बोले – राष्ट्रप्रेम और एकता का प्रतीक है यह महाअभियान, गूंजे भारत माता की जय के नारे
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को दुर्गावती प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा का नेतृत्व रामगढ़ विधायक अशोक कुमार सिंह ने किया।
तिरंगा यात्रा दुर्गावती प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर दुर्गावती बाजार के दोनों ओर भ्रमण करती हुई डहला मोड़ तक पहुँची और पुनः लौटकर बाजार में संपन्न हुई। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा समर्थक और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा थामे “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
यात्रा के दौरान विधायक अशोक सिंह ने कहा, “तिरंगे की शान में समूचे देश में चल रहा यह महाअभियान भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का जीवंत प्रतीक है। हर हाथ में लहराता तिरंगा, हर आँख में स्वाभिमान की चमक और हर स्वर में गूंजते देशभक्ति के नारे, जनमानस के उत्साह और राष्ट्रीय चेतना का परिचायक हैं।” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है, ताकि वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर उनके बलिदान पर चलने का संकल्प लिया जा सके।
इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विपिन केवट, पूर्व उप प्रमुख प्रेम कुमार गौड़, प्रमोद मिश्रा, रविंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा रहा।
- दुर्गावती से मुबारक अली



Post a Comment