सहूका के पूर्व मुखिया देव नारायण सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
कैमूर ब्यूरो मो असरफ के साथ जिला संवाददाता अभिषेक राज की रिपोर्ट
कैमूर टॉप न्यूज,रामगढ़: कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के सहुका पंचायत के पूर्व मुखिया सह सरस्वती शिशु मंदिर रामगढ़ के संस्थापक सचिव एवं रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर के विभाग संयोजक देव नारायण सिंह का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार की रात वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही सहुका पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
![]() |
| पैतृक गांव के घर पर जुटे लोगों की भीड़ |
सरस्वती शिशु मंदिर रामगढ़ के प्रिंसिपल राजीव रंजन सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से देव नारायण सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें उनके पैतृक गांव डहरक लाया गया था।
बताया गया कि शनिवार को अचानक उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। परिजन उन्हें फिर वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां मंगलवार की रात करीब नौ बजे उनका निधन हो गया।
![]() |
| लोगो को जुटी भीड़ |
निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ग्रामीण और क्षेत्र के लोग उनके व्यक्तित्व, सामाजिक कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
देव नारायण सिंह वर्ष 2001 से 2006 तथा 2011 से 2016 तक मुखिया पद पर रहे। उनके दो पुत्र बताए गए हैं। बड़े पुत्र झारखंड में एडिशनल एसपी हैं, जबकि छोटे पुत्र गांव में ही रहकर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी अंतिम यात्रा पैतृक गांव से निकाली जाएगी।
Kaimur Top News परिवार की ओर से देव नारायण सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।





Post a Comment