Header Ads

सूर्यपुरा गांव के घर से 70 हजार व गहने की की चोरी

कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ: जाड़े के मौसम आते ही चोरी होना शुरू हो जाता है.इसलिए इस मौसम में या अन्य दिनों में हमेशा सतर्क रहे. जाड़े के दिनों में लोग गहरे नींद सो जाते है. कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में एक घर में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है.चोर घर में घुस कर बक्सा, अटैची व डोलची को उड़ा ले गए.लोग घर में सोए रह गए. सूर्यपुरा गांव के वीरेंद्र सिंह के घर में गुरुवार की रात पीछे से छत पर चढ़ कर अंदर आंगन में आ गए. इसके जिस घर में चोरी हुई है.उस घर मे कोई नहीं सोया हुआ था. इसी का फायदा उठा कर चोर उस घर का सिटकिनी खोल कर उस घर मे घुस गए.बिरेंदर सिंह ने बताया कि चोरों ने एक बक्सा व डोलची गया.जब भोर में जगी और देखा कि घर के बाहर का मेन दरवाजा बाहर से चोरो ने बन्द किया था.जब आँगन से दूसरे घर में पहुंचे तो देखे कि एक बक्सा व डोलची गायब है. जब तिजोरी में जाकर देखें तो उन्हों ₹70000 रखे उस तिजोरी में पैसा गायब था .इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन ने बताया कि स्थल पर पुलिस गयी हुई थी जांच की है.


रिपोटर अभिषेक राज


No comments