Big Breaking: भूमि विवाद में महिला पर किया फरसे का प्रहार, मौत ..
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: कैमूर जिले जिले से बड़ी खबर आ रही है. खबर यह है कि भूमि विवाद में झगड़ा करने के दौरान एक युवक ने महिला के ऊपर फरसा चला दिया. सर पर लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यह घटना भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी गांव की राम राज पाल के छोटे भाई देवनाथ पाल ने उनके पत्नी एवं अपने भाभी बासमती देवी 45 वर्षीय के फरसा से वार कर दिया .जिनका घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौके पर भभुआ पुलिस पहुंची तो देवनाथ पाल वहां से फरार हो गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ,और मामले की जांच करने में जुटी है.
रिपोटर अभिषेक राज



Post a Comment