सराहनीय: डीएम की पहल पर समाजसेवी रणधीर सिंह करेंगे तीन हजार गरीब जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण ..
कैमूर टॉप न्यूज़, दुर्गावती : कैमूर जिले के विभिन्न प्रखंडों में मछलहटा गांव निवासी समाजसेवी रणधीर सिंह के सौजन्य से गरीबों असहाय लोगों के बीच तीन हजार कंबल वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के कर कमलों द्वारा दुर्गावती प्रखंड परिसर में 19 दिसंबर की दोपहर से की जाएगी. यह पुनीत कार्य जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की पहल पर किया जा रहा है. दुर्गावती प्रखंड में कंबल वितरित करने के बाद जिलाधिकारी स्वयं अन्य प्रखंडों में भी गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित करेंगे. इसके लिए अभी से जरूरतमंद व्यक्तियों को चिन्हित कर सूची तैयार किया जा रहा है. समाजसेवी रणधीर सिंह ने बताया कि जाड़े के दिन में गरीब असहाय व्यक्तियों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित करना एक पुनीत कार्य है. कई वर्षों से मेरे द्वारा इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित करने का कार्य किया जाता रहा है. इस वर्ष जिलाधिकारी महोदय के हाथों से गरीब व असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरित होने जा रहा है. इससे मुझे काफी खुशी हो रही है. जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि ऐसे कार्य के लिए और भी समाज सेवी संगठनों को आगे आकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. रिपोटर मुबारक अली



Post a Comment