
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कन्या उत्थान योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को विकास रथ के कलाकारों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक किया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों तक मुख्यमंत्री का संदेश पहुंचाया गया. टीम के सदस्य पप्पू परदेसिया ने दहेज प्रथा एवं कन्या उत्थान योजना को लेकर अपने गीतों से संदेश दिया. सात निश्चय बिहार भइल हमरो सोना के चिरैया का गाना गया तो वहां मौजूद लोगों ने तालियों से स्वागत किया. ज्ञात हो कि सात निश्चय योजना के कार्यक्रम कन्या उत्थान को लेकर पूरे जिला में प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम कला जत्था के द्वारा किया जा रहा है. जिसमें सोमवार से रामपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बेलांव पंचायत मुखिया प्रतनिधि अनिल रजक, मुखिया अरविन्द सिंह, वार्ड सदस्य फरसानी पासवान सहित कई लोग थे. वहीं कलाकारों की टीम में पिंटू, संध्या, सीमा सहित अन्य शामिल थे.
- कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए विक्रम तिवारी की रिपोर्ट
Post a Comment