Header Ads

दिनदहाड़े तीन युवकों को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर ..


कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: मोहनिया थाना क्षेत्र के पसपीपाड़ा  पुल के समीप तीन युवकों को गोली मार दी गई.  तीनो युवकों को घायल अवस्था में मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया. दूसरी तरफ पुलिस अपराधियों के धरपकड़ में जुटी हुई है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि सुकल्पिपरा गांव निवासी मदन पासी (25 वर्ष),पानापुर गांव निवासी विकाश यादव (26 वर्ष),मोहनिया(डड़वा )गांव निवासी कबाब (28 वर्ष) मोहनिया बाजार से सब्जी लेकर अपने गांव सुकल्पिपरा लौट रहे थे. इसी क्रम  तकरीबन 4 बजे जैसे ही वह पस्पिपरा पुल पर पहुँचा उन्हें गोली मार दी गई. गोली मारने के पश्चात अपराधी भागने में सफ़ल रहे.

कैमूर टॉप न्यूज के लिए अभिषेक राज की रिपोर्ट




No comments