Header Ads

विधायक ने किया तियरा कैनाल पम्प योजना के निर्माण का शुभारंभ ..


कैमूर टॉप न्यूज़, रामगढ़: स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह बुधवार को तियरा पंप कैनाल निर्माण कार्य योजना का शुभारंभ किया. मौके पर उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक द्वारा बताया गया कि 56 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से निर्मित हो रहे इस पंप कैनाल के बन जाने से तकरीबन डेढ़ दर्जन गांव लाभान्वित होंगे. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है. विधायक ने बताया कि पंप कैनाल में 20-20 क़्स्क के चार मोटर पंप लगाए जाएंगे.  उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को लेकर काफी संवेदनशील है तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए सतत प्रयत्नशील है. यह योजना नुआंव प्रखंड के किशानो के लिए वरदान साबित होगी.


मौके पर मोहनिया नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता इंजीनियर चंचल कुमार, प्राक्कलन पदाधिकारी इंजीनियर रमेश राम, सहायक अभियंता इंजीनियर घनश्याम सिंह तथा कनीय अभियंता इंजीनियर सुशांत कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

रिपोटर अभिषेक राज



No comments