कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: अलग अलग लूट कांड में कैमूर पुलिस ने छः लोगों गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक मो.फरगिद्दीन अंसारी ने प्रेसवार्ता इसकी जानकारी दी. बाबु राईन बड़ी बजार मोहनिया से 21 अक्टूबर को 86800 ₹ और एल एण्ड टी सर्विस लिमिटेड के कर्मचारी बजरंगी कुमार से 1 नवंबर को 102400 ₹ की लूट किया गया था. पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके अपना कर छः आरोपिओ को गिरफ्तार किया है. जिनके नाम इस तरह हैं बाबू खान उर्फ अफसर खान,प्रकाश गुप्ता,जफर अली,इसरार अली,साकिन सईदरजा चंदौली के साथ कैमुर के सांवठ गांव के विकास कुमार उर्फ बबलू और दुर्गावती के मो.शमशाद को गिरफ्तार किया है.
लूट मे प्रयुक्त चार मोबाइल ,दो बाईक और 41100 बरामद किया गया है .प्रेस वार्ता के दौरान मोहनिया एसडीपीओ रघुनाथ सिंह, दूर्गावती थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, भभुआ थानाध्यक्ष सतेंद्र राम सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
रिपोर्टर - अभिषेक राज
Post a Comment