Kaimur Top News: जिले के 6 इंस्पेक्टर बने डीएसपी
कैमूर टॉप न्यूज,कैमूर: जिले में तैनात 6 इंस्पेक्टरों को डीएसपी में प्रोन्नति मिली है. जिनमें जिला विशेष शाखा पदाधिकारी ( स्पेशल ब्रांच ) अवधेश कुमार प्रसाद, टाउन थाना भभुआ के मिलर अनुशंधानकर्ता सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थापित श्रीध्वजा राम तथा ओएसडी भभुआ में रह रहे महेंद्र राम, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजा राम और चैनपुर के सर्किल इस्पेक्टर राघव दयाल शामिल हैं .आप को बता दें कि पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित भारी संख्या में इंस्पेक्टर लेवल के पुलिस अफसरों को डीएसपी में प्रोन्नति दी गई है. जिनमें कुल 145 अधिकारी शामिल है. इनमें से कैमूर जिले के 6 इंस्पेक्टरों को प्रोन्नति दी गई है.





Post a Comment