Header Ads

Kaimur Top News: जाड़े की रातों में चोरों की हुई चांदी, घर में घुसकर हजारों रुपए की संपत्ति पर किया हाथ साफ

कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: जाड़े के मौसम आते ही चोरी की घटनाओं में इजाफा हो जाता है. इसलिए लोगों को चाहिए कि इस मौसम में अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा सतर्क रहे. जाड़े के रातों में लोग गहरे नींद सो जाते है. जिसका फायदा चोर उठा लेते हैं. ताजा मामले में कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के  संगापुर गांव में एक घर में चोरी होने की बात सामने आई है.चोर घर में घुस कर बक्सा, अटैची व डोलची को उड़ा ले गए. लोग घर में सोए रह गए. संगापुर गांव के शिवचन्द साह के घर में गुरुवार की रात पीछे से छत पर चढ़ कर अंदर आंगन में आ गए. इसके जिस घर में चोरी हुई है.उस घर मे कोई नहीं सोया हुआ था. इसी का फायदा उठा कर चोर उस घर का सिटकिनी खोल कर उस घर मे घुस गए.शिवचन्द साह के पुत्री ने बताया कि एक बक्सा व डोलची गायब हैं. उन्होंने बताया कि बक्से में रखे गहने समेत हजारों रुपए की संपत्ति गायब है. घटना का पता तब चला जब सुबह में वह जागे और देखा कि घर के बाहर का मुख्य द्वार बाहर से चोरो ने बन्द किया था. जब आँगन से दूसरे घर में पहुंचे तो देखे कि एक बक्सा व डोलची गायब है. इस संबंध में पूछे जाने पर रामगढ़ थानाध्यक्ष सर्वेंद्र शरद ने बताया कि घटना की सूचना मिली है तथा मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. 

कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए अभिषेक राज की रिपोट



No comments