Kaimur Top News: महिला को उसके ससुराल से भगा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: शादी का झांसा दे ब्याहता को ससुराल से भगा लाए किशोरी के घर में घुस दुष्कर्म कर रहे आरोपी को परिजनों ने नज़रबंद कर जमकर हंगामा किया. मामले की खबर पर देखते ही देखते वहां सैकड़ों की भीड़ इकट्ठी हो गई. मामला भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की है. आरोपी युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव निवासी दिलीप कुमार पटेल है.मामले की सूचना पर सदर थाना और महिला थाना भभुआ की पुलिस आरक्षी बल के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी को छुड़ाकर गिरफ्तार कर थाने ले आई. मामले को लेकर किशोरी ने महिला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने के मामले में एफआईआर का आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि पिता मजदूरी करने गए हुए थे जबकि मां गांव में किसी के घर गई थी.
वह अपने घर में झाड़ू लगा रही थी इसी दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर उसके घर में घुस गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. इस बीच जब उसकी मां दरवाजा खटखटाने लगी तो वह किसी तरह भागकर दरवाजा खोली. किशोरी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके पूर्व में भी आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है. इधर, मामले में आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया वही पीड़ित किशोरी को मेडिकल कराने के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची.
महिला को ससुराल से उसके मायके भगाकर लाया था .
गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए लाया गया आरोपी.
युवक के पकड़े जाने पर जुटी थी सैकड़ों की भीड़
किशोरी के पिता ने बताया कि सूचना पर जब वह अपने गांव पहुंचे तो देखा कि दरवाजे पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठी थी. जिसके बाद सदर थाना और महिला थाने को घटना की जानकारी दी गई और कमरे में बंद किए गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
3 मार्च को है आरोपी युवक की शादी
गिरफ्तार किया गया आरोपी युवक ने बताया है कि उसकी शादी बिक्रमगंज में लगी हुई है. जो 3 मार्च को है. वहीं उसने पीड़िता के संबंध में बताया है कि वह पहले से शादीशुदा है. ससुराल से भाग कर अपने मायके में रहती है. आरोपी की मानें तो उसका कहना है की पीड़िता जिस गांव की है उस गांव में उसकी रिश्तेदारी है.वह गांव के खलिहान की तरफ जा रहा था. इसी बीच पीड़िता के परिजनों ने पकड़कर कमरे में बंद कर दिया.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए अभिषेक आज की रिपोर्ट




Post a Comment