Kiamur Top News: मैक्सफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचीसडीएम कुमारी अनुपम सिंह
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: बच्चे देश के भविष्य हैं.इनको अच्छी शिक्षा देकर ही शिक्षित व बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है.उक्त बातें भभुआ एसडीएम कुमारी अनुपम सिंह ने बुधवार को रामगढ़ के मैक्सफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान कही.उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अच्छे स्कूल व शिक्षक जितना जरूरी हैं उतनी ही जरूरी है कि अभिभावक भी अपने बच्चों के ऊपर ध्यान दें. क्लास के समय तो शिक्षक बच्चों की बेहतरी के लिए प्रयास करते ही हैं. लेकिन इसके बाद के समय मे बच्चे अपने घर ही रहते हैं.यह देखना बच्चों के माता पिता की जवाबदेही है कि बच्चे समय से स्कूल जा रहे हैं या नहीं, शिक्षकों द्वारा दिए गए होमवर्क को ठीक तरीके से पूरा कर रहे हैं या नहीं. उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से कहा कि छोटे-छोटे बच्चे नासमझ होते हैं. कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम अनुपम सिंह, बीडीओ जनार्दन तिवारी व प्राचार्या सीतामणी त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक डॉ. जेपी सिंह व संचालक अमृता व हिमांशु ने किया.





Post a Comment