Kaimur Top News: 3 मार्च को मनेगा सरैंया गांव मे हजरत अंजान शहीद बाबा का सालाना उर्स
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती: कैमूरजिले के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के सरैया गांव के पास खजुरा पड़ाव स्थित हजरत अंजान शहीद बाबा का सालाना उर्स तीन मार्च को अकीदत के साथ मनाया जाऐगा.
इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसको लेकर बुधवार को कमेटी के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई. जिसमें यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत अंजान शहीद बाबा का सालाना उर्स तीन मार्च को धूम धाम से मनाया जाएगा. उर्स के मौके पर सुबह कुरान खानी सायं चादरपोशी तथा रात्रि में सुल्तान गुलाम साबरी बच्चा पार्टी कव्वाल जौनपुर एवं तनवीर वारसी कौव्वाला आजमगढ़ के बीच कव्वाली का शानदार कार्यक्रम आयोजित होगा.
गौरतलब है कि उर्स के मौके पर काफी संख्या में यूपी-बिहार के लोग बाबा के चादरपोशी मे पहुंचते हैं. जिससे यहां पर हजारों की संख्या में जायरीनों की भीड़ लगती है. उसी तरह कव्वाली समारोह में लोग कव्वाली का आनंद उठाते है. उर्स की तिथि नजदीक आते देख कमेटी के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से हम सभी को कार्य में जुट जाना है इसके लिए कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग कार्य सौंपा गया और उर्स को सफल बनाने के लिए भी बढ-चढ कर सहयोग करते है वैसे लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया और भारी भीड़ जुटने की संभावनाओं को देखते हुए उचित व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया.
इस आशय की जानकारी व्यस्थापक मैनुद्दीन शाह ने दि है उन्होंने बताया की हजरत अंजान शहीद बाबा का सालाना उर्स तीन मार्च को हर साल धुमधाम से मनाया जाता है इस साल भी हर साल की भांति इस साल भी उर्स मानाया जाएगा जिसमें अकीदतमंद चादरपोशी करेंगे.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट



Post a Comment