Header Ads

Kaimur Top News: कस्थरी मे संदेहास्पद परिस्थितियों में महिला की मौत, पति सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज

कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कस्थरी गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला की संदेहास्पद परिस्थितियों मे मौत हो गई. मृतका के पिता रवि नारायण गौङ ने  दहेज के लिए बेटी को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई  है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बराढी चैनपुर कैमूर निवासी रवि नारायण बिंद छह वर्ष पहले अपने पुत्री रानी की शादी दुर्गावती थाना क्षेत्र के कस्थरी गांव मे बाबूलाल गौङ के पुत्र सुरेश गौड़ से  धूमधाम से की थी. बेटी के शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार  दहेज भी  दिया गया  था .शादी के बाद रानी को दो बच्चे भी पैदा हुए  . इस समय सात वर्ष की पुत्री एवं  दो वर्ष का पुत्र हो चुका है. मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर बराबर  बेटी को प्रताड़ित करते चले आ  रहे है .आरोप लगाया कि पुत्री को उसका पति सुरेश गौड़ ,ससुर बाबूलाल गौड़, सोनी देवी पति राकेश गौड़, अंजू देवी पति हीरा गौङ तथा बाबूलाल गौड़ की पत्नी लड़की को बराबर तंग व तवाह करते थे. शादी के बाद दहेज लोभी पति ने पत्नी से दहेज में 50 हजार रूपये की मांग कर रहा थे लेकिन गरीबी के कारण मृतिका के परिजनों ने दहेज़ नहीं दे पाए तो लड़की को जहर देकर इन लोगों द्वारा मार डाला गया..  मंगलवार की सुबह सूचना मिली की रानी देवी की मौत हो गई है .सूचना मिलने के बाद हम लोग कस्थरी गांव  पहुंच गए .वहां जाने पर पता चला कि रानी को जहर खिलाकर मार डाला गया है. जिसकी सूचना रानी के मायके वालों द्वारा दुर्गावती पुलिस को दी गई .सूचना पर दुर्गावती पुलिस फोर्स के साथ कस्थरी गांव पहुंच गई और शव को कब्जे में कर थाने ले आई. थाना अध्यक्ष सुहेल अहमद ने बताया कि मृतका के पिता रवि नारायण गौङ के आवेदन पर थाने मे प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है .तथा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए हैं .आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.



कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट



No comments